आज हजारों दीपों से जगमग होगा कुबेरेश्वरधाम

सीहोर। कुबेरेश्वरधाम पर दीपावली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. धाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर किया गया है.

शनिवार को देव उठनी ग्यारस पर हजारों दीप से धाम को श्रद्धालुओं के द्वारा रोशन किया जाएगा. इसके अलावा रात्रि को पूर्ण-विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी. शुक्रवार को धाम पर बाबा की आरती का आयोजन किया गया था. इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से भेंट की.

उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का कीर्तन और जप निरंतर करते रहना चाहिए, क्योंकि यह मन को शांत करता है, चिंताओं से मुक्ति दिलाता है और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है. निरंतर जप पापों को नष्ट करता है और व्यक्ति को भगवान के प्रति अधिक समर्पित बनाता है.

 

Next Post

सर्विस लेन की मांग को लेकर लगाए काले झंडे

Sat Nov 1 , 2025
सीहोर। जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड के समीप बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज को लेकर कालोनी सहित आसपास के रहवासियों का विरोध प्रदर्शन लगातार मुखर होता जा रहा है. शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहवासियों ने अपने मकानों पर काले झंडे लगाकर विसंगतिपूर्ण ओवरब्रिज निर्माण का विरोध एवं ब्रिज […]

You May Like