यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार के अवसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म जगत, कला जगत के साथ-साथ देश की भी बड़ी क्षति है।

डॉ यादव ने अभिनेता मनोज कुमार ने ‘पूरब पश्चिम’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। उन्होंने अपनी फिल्मों के द्वारा देश की जड़ों से आमजन को जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। उन्होंने न केवल देश के शहीदों का प्रभावशाली चित्रण किया, बल्कि निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के रूप में भी सिनेमा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। देश उनके योगदान को कभी भूल नहीं पाएगा।

 

Next Post

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Apr 4 , 2025
खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंदौर: इंदौर में अपराधियों और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. खजराना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा […]

You May Like