खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिए तैनात किये पटवारी

रीवा: जिले में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है. लेकिन यूपी से आने वाली धान पर रोक नही लग पा रही है. इतना ही नही खरीदी केन्द्रो में किसान परेशान हो रहे है.त्योंथर अनुभाग में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में धान का उपार्जन किया जा रहा है. एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी ने सभी 22 खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन की निगरानी के लिए दो-दो पटवारी तैनात किये हैं.

तैनात पटवारियों को खरीदी को आवंटित वारदाने के उपयोग, उपार्जित धान के भण्डारण तथा परिवहन एवं खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये हैं. एसडीएम ने कहा है कि सभी पटवारी खरीदी केन्द्रों में किसानों को दी जाने वाले सुविधाएं सुनिश्चित करें. धान उपार्जन में किसी भी तरह की अनियमिता पाये जाने पर कार्यवाही प्रस्तावित करें. ताकि कार्यवाही हो सके.

Next Post

आक्रोश रैली निकालकर बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा का किया विरोध

Mon Dec 29 , 2025
श्योपुर: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार और जिहादी हिंसा के विरोध में यहां आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकली। रैली रामद्वारा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए बत्तीसा स्तंभ पहुंची। बत्तीसा स्तंभ पर बांग्लादेश […]

You May Like