मालगाड़ी की छत पर रील बना रहा युवा ओएचई वायर के संपर्क में आकर झुलसा

सतना। मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गया. गंभीर तौर पर घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक प्रिंस चौधरी अपने दो मित्रों रवि और आर्यन के साथ रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचा. जहां पर यार्ड में खड़ी मालगाड़ी को देखते ही तीनों युवक साहसिक रील बनाने बनाने लगे. जिसके चलते एक एक करके तीनों युवक मालगाड़ी की छत पर जा पहुंचे. इसी दौरान प्रिंस अचानक ओवर हेड वॉयर के संपर्क में आ गया. तेज चटचटाहट की आवाज के साथ प्रिंस बुरी तरह झुलस गया और देखते ही देखते नीचे गिर पड़ा. यह तो गनीमत ही रही कि उस दौरान प्रिंस के साथ मौजूद रवि और आर्यन बाल बाल बच गए. घटना होती देख पहले तो दोनों को कुछ समझ में नहीं आया. वहीं शोर गुल सुनकर वहां पर मौजूद कुछ रेलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में घटना की सूचना जीआरपी को दी गई. मौके पर पहुंची जीआरपी द्वारा झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी बताई जा रही है.

पहले भी हो चुकी है कोशिश

आरपीएफ पोस्ट सतना से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवकों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में रील बनाने के प्रयास की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले लगभग 4 महीने पहले भी तीनों युवक रेलवे स्टेशन परिसर के यार्ड में पहुंचे थे. जिन्हें रेलवे लाइन पर देख आरपीएफ अमले द्वारा कड़ी ताकीद करते हुए भगा दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद भी तीनों रविवार को एक बार फिर से खतरनाक तरीके से रील बनाने के लिए वहां पहुंच गए.

Next Post

विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Mon Mar 24 , 2025
भोपाल। मप्र विधासभा की कार्रवाई सोमवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। आज के सत्र के आखिरी दिन कई मौकों पर पक्ष और प्रतिपक्ष आमने-सामने आए। दोनों आज सत्र का आखिरी दिन होने से अधिक से मामले उठाना चाहते थे।कांग्रेस ने बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय का मामला […]

You May Like