थाने से 50 मीटर दूरी पर 45 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल: गौतम नगर थाना में आज तड़के एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना थाना परिसर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई, जहाँ सुरेश (45) नामक व्यक्ति की हत्या एक युवक कार्तिक ने कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कार्तिक का अपनी गर्लफ्रेंड से जन्मदिन के दिन विवाद हुआ था। उसी रात वह सुरेश के पास बीड़ी मांगने पहुंचा, जहाँ बीड़ी न देने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद कार्तिक वहाँ से अपने घर चला गया।

सुबह करीब पाँच बजे जब सुरेश फुटपाथ पर सो रहा था, तभी आरोपी मौके पर पहुँचा और उसने सुरेश के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। मुखबिर की जानकारी के आधार पर गौतम नगर पुलिस ने आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Next Post

गोलोम टिंकू ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

Wed Nov 26 , 2025
बीकानेर, 26 नवंबर (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के 19 वर्षीय गोलोम टिंकू ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में पुरुषों के 60 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी। खेलो इंडिया पहल ने कई खिलाड़ियों के करियर को नई दशा और दिशा दी […]

You May Like