
भोपाल। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हवन हुआ और सांकेतिक रूप से हर्ष फायर किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, विधायक डॉ. भगवानदास सबनानी और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शस्त्रों के साथ वाहनों और अन्य मशीनरी के पूजन की परंपरा भी निभाई गई।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिस परिवार, मीडिया प्रतिनिधियों और शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
