कोतवाली थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन अटैच

भोपाल। कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह पर विभागीय गाज गिर गई. कुशावाहा को लाइन अटैच किया गया है. कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन-3 ने इस संबंध में जारी किया है.

जारी आदेशानुसार 28 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत निकाले जाने वाले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मशाल जुलुस के दौरान निरीक्षक काशीराम कुशवाह की तरफ से जुलूस मार्ग में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई और न ही मार्ग में खड़े हुए वाहनों को हटाने का कोई प्रयास किया गया. काशीराम कुशवाहा की इस महत्वपूर्ण कार्यकम के दौरान सक्रिय उपस्थिती और थाना प्रभारी के रूप में दायित्व निर्वहन का अभाव था. इसके चलते कुशवाह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है.

Next Post

अस्पताल का कर्मचारी ही निकला चोर, OPD में लगी 45 हजार की LCD पार की

Sun May 10 , 2026
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल में लगी एलसीड़ी चोरी का मामला सामने आया है. चोरी करने वाला आरोपी अस्पताल का ही कर्मचारी निकला. अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी सचिन साहू (36) शमसाबाद का रहने वाला है. […]

You May Like