मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर कार्की को दी बधाई

नयी दिल्ली 13 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमती सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शनिवार को श्रीमती कार्की को शुभकामना देते हुए लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर श्रीमती सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था, “हम नेपाल में श्रीमती सुशीला कार्की के नेतृत्व में नयी अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें आशा है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।”

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि एक घनिष्ठ पड़ोसी, एक लोकतांत्रिक देश और एक दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में भारत दोनों दोनों देशों और जनता की भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

गौरतलब है कि नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाए जाने को लेकर आठ सिंतबर को शुरू हुए जेन-जेड आंदोलन, हिंसक प्रदर्शक प्रदर्शन और श्री के.पी. शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीमती कार्की ने शुक्रवार रात नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लिया था।

Next Post

मवेशी से टकराया बाइक सवार, मौत

Sat Sep 13 , 2025
दमोह:जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप मिड-वे और आनू के बीच मवेशी से टकराने पर बाइक सवार शिव सिंह पिता भैया लाल यादव उम्र 45 वर्ष निवासी जबलपुर नाका मेहता बगीचा दमोह को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर […]

You May Like

मनोरंजन