अस्पताल का कर्मचारी ही निकला चोर, OPD में लगी 45 हजार की LCD पार की

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल में लगी एलसीड़ी चोरी का मामला सामने आया है. चोरी करने वाला आरोपी अस्पताल का ही कर्मचारी निकला. अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सचिन साहू (36) शमसाबाद का रहने वाला है. सचिन भोपाल में रहकर एक अस्पताल में कैटरिंग में काम करता था. आरोपी खाने पीने का सामान लोगों तक पहुंचाता था. बीते गुरूवार को देर रात के समय सचिन ने ओपीड़ी के सामने बैठने की जगह पर लगी एलसीड़ी चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रूपए है. अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया और थाने में शिकायत दर्ज कराई. अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने एलसीड़ी चोरी की बात स्वीकार कर ली.

Next Post

बड़े तालाब में मिला महिला का शव पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सौंपा 

Sun May 10 , 2026
भोपाल। बोट क्लब बड़े तालाब में एक महिला का शव बरामद किया गया. रविवार को श्यामला हिल्स पुलिस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त की. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान सोनिका ठाकुर के रूप में की […]

You May Like