झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती जैसी नारी शक्तियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता

झाबुआ। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तेजस्विनी ज्ञान संस्कृति और शक्ति के संगम स्नेह सम्मेलन के द्वितीय दिवस समापन अवसर पर अतिथि के रूप में मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांत मंत्री दर्शन कहार, जिला संयोजक अजय भूरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती वंदना डिंपल चौहान एंड ग्रुप ने प्रस्तुत की। पश्चात् अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य सीमा त्रिवेदी ने ऊपर्णा पहनाकर किया। स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य सीमा त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया। छात्र परिषद् के पदाधिकारियों ने पधारे अतिथियों का स्वागत बेज लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान स्वागत नृत्य संयोगिता डाबी एंड समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया। संस्था में होने वाली वार्षिक गतिविधियों का वाचन (वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन) किरण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। संस्था में साहित्यिक गतिविधियों को परिलक्षित करने के लिए एवं बढ़ावा देने हेतु ‘सृजन’ पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी उद्बोधन दिया।। पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वप्रथम शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शाला में राज्य की प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त संस्था की शिरीन अंसारी एवं मुशरत अंसारी को जिले की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। संस्था की 27 बेटियों को 75 प्रतिशत से अधिक अंक लैपटॉप प्राप्त करने वाली बेटियों को भी पुरस्कृत किया गया और विभिन्न गतिविधियों, खेल आदि में भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

वीरंगनाओं के इतिहास से करवाया रूबरू

अतिथियों द्वारा छात्राओं को नारी शक्ति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती सहित अन्य वीरांगनाओं के इतिहास के बारे में अवगत करवाते हुए प्रेरणादायी विचार रखे गए। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा वंदे मातरम् गायन, भगवान बिरसा मुंडा एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि को 150 वर्ष पूर्ण होने पर लोबो तैयार किया जाकर अतिथियों को प्रदाय किया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टॉफ, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आभार मनोज सावल ने माना।

Next Post

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार सुबह नहीं होते सूर्य देव के दर्शन 

Fri Nov 21 , 2025
चितरंगी। सोनतीर इलाके में कोहरे का धूंध इस तरह छा रहा है कि सुबह 10-11 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नही हो रहे हैं। जिससे अब अन्नदाता दलहनी फसलों में कीटो के लगने की संभावना जताने लगे हैं। वहीं ठण्ड भी पूरे सबाब पर है। दरअसल जिले में ठण्ड […]

You May Like