
चितरंगी। सोनतीर इलाके में कोहरे का धूंध इस तरह छा रहा है कि सुबह 10-11 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नही हो रहे हैं। जिससे अब अन्नदाता दलहनी फसलों में कीटो के लगने की संभावना जताने लगे हैं। वहीं ठण्ड भी पूरे सबाब पर है।
दरअसल जिले में ठण्ड जोर पकड़ा है। हालांकि पिछले दो दिनों से तापमान अधिकतम 27 डिग्री एवं न्यूनतम 14 डिग्री रहा है। यह तो बैढ़न इलाके का है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में तापमान लुढ़क रहा है। आज दिन शुक्रवार को चितरंगी तहसील क्षेत्र का अधिकतम तापमान 25 डिग्री एवं न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया है, लेकिन इस अंचल में सबसे ज्यादा असर कोहरे का है। जहां कोहरे के धूंध के चलते सुबह 10-11 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नही होते और वाहनों के रफ्तार भी धीमी पड़ जाती है। इतना ही नही कोहरे के चलते अन्नदाता अभी से चिंतित नजर आने लगे हैं। उन्हें दलहनी फसलों में कीटो के लगने का डर है।
