21 दिसंबर से चलेगी भोपाल में मेट्रो 

भोपाल। मुख्यमंत्री ड़ॅा मोहन यादव ने भोपाल में 21 दिसंबर से मेट्रो के चलने का संकेत दिया है.

मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानी कमलापति स्टेशन या सुभाष फाटक स्टेशन पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर तैयारियां की जा रही है और पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ सकते हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

राजधानी में मेट्रो के कामर्शियल रन की तैयारियां अब अपने अंतिम पड़ाव में है. शहर के आठ मेट्रो स्टेशनों के बीच शुरूआती समय में दिनभर में 12 घंटे तक संचालन किया जाएगा. सुभाष फाटक से एम्स तक हर आधे घंटे में मेट्रो ट्रेन की सुविधा लोगों को मिल सकती है. भोपाल में मेट्रो प्रबंधन की ओर से संचालन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

बता दें कि मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने शुरुआती समय से ही मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए लगातार स्टेशनों का पूर्व से ही दौरा किया. प्रत्येक स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्टेशन की सौंदर्यात्मकता और संचालनात्मक समन्वय की स्थिति का उनकी तरफ से विस्तार से मूल्यांकन किया गया.

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम नवंबर महीने से ही भोपाल में डिपो और ट्रैक का निरीक्षण शुरू कर दिया है. सीएमआरएस से मिली मंज़ूरी के बाद मेट्रो के लोकार्पण की तारीख सुनिश्चित की गई.

Next Post

चोरी करने वाला नाबालिग आरोपी पकड़ाया, पुलिस ने बरामद किया सामान

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल। बागसेवनिया पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाले एक नाबालिग को पकड़ा है. आरोपी नाबालिग चोरी से पहले सूने मकानों की रैकी कर वारदात को अंजाम देता था. थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रोहित कुमार रैकवार (31) सुनील कोचकर (61) निवासी आदर्श नगर […]

You May Like