अभिनेता अनुपम खेर महाकाल आए, सुबह भोग आरती में शामिल हुए

उज्जैन। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार को उज्जैन आए। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। वे भोग आरती में शामिल हुए। गर्भगृह के बाहर से आशीर्वाद लिया फिर नंदी हाल में नंदी जी का पूजन किया। अनुपम खेर कर पूजन पुजारी आकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। उनके शुभांगी दत्त और पंजाबी गायक अमित भल्ला भी महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे। अनुपम व शुभांगी सुबह मंदिर पहुंचे तो पंजाबी सिंगर भल्ला तडक़े 4 बजे भस्मारती में शामिल हुए। अनुपम खेर ने कहा कि मंदिर में आकर बहुत सुखद अनुभूति हुई है। बाबा महाकाल के दरबार में आते ही मन व आत्मा शुद्ध हो जाती है। अभिनेत्री शुभांगी ने कहा वह पहली बार महाकाल आई है उन्हें भी बहुत अच्छा लगा।

Next Post

करौंदिया में रात 3 तक चला रेस्क्यू, दोनों छात्रों के निकाले शव 50 फीट खदान में डूबे थे, 7 दोस्तों के साथ गए थे नहाने

Tue Apr 21 , 2026
उज्जैन। पानी से भरी खदान में 9 छात्र नहाने के लिए पहुंचे थे। गहराई में जाने पर दो छात्र डूब गए थे। दोस्तों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची थी। सोमवार मंगलवार रात 3.15 बजे तक चले रेस्क्यू के दौरान दोनों छात्रों के शव 50 से 55 फीट […]

You May Like