बोर्ड परीक्षाओं में संवेदनशील केन्द्रों पर होगी पैनी नजर,तैनात रहेंगे पर्यवेक्षक

ब्यावरा: फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 वीं की परीक्षाएं प्रारंभ होगी. इस बार एक केन्द्र बड़ा है, जिले में 63 केन्द्रों पर परीक्षाएं संचालित होंगी. अति संवेदनशील एवं संवेदनशील केन्द्रों पर नकल रोकने पैनी नजर रहेगी. प्रशासन द्वारा अधिकृत उडऩदस्ते के अतिरिक्त किसी को भी परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. विशेष बात यह है कि प्रत्येक अति संवेदनशील एवं संवेदनशील केन्द्र पर पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे.विदित है कि बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा 7 फरवरी से प्रारंभ होगी. जबकि कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरु होगी. इस बार जिले में एक केन्द्र बढ़ाया गया है, कुल मिलाकर 63 केन्द्रों पर परीक्षाएं होंगी. नया केन्द्र जीरापुर ब्लॉक के तहत शा. उमावि रामगढ़ को बनाया गया है.
संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्र
जिले में अति संवेदनशील केन्द्रों में शासकीय हाईस्कूल राजगढ़ रोड ब्यावरा, शा. मॉडल उमावि खिलचीपुर, शा. कन्या उमावि राजगढ़, शा. मॉडल उमावि सारंगपुर, हिन्द कॉन्वेंट नरसिंहगढ़ तथा संवेदनशील केन्द्रों में शा. बालक उमावि मलावर, शा. उमावि लखनवास, शा. उमावि पपडेल, शा. बालक उमावि खिलचीपुर, शा. उमावि करनवास, शा.उमावि माचलपुर, शा.उमावि कुरावर, शा. बालक उमावि बोड़ा शामिल है. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर बोर्ड के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे. जिनमें सेवानिवृत्त कॉलेज के प्रोफेसर या फिर रिटायर्ड प्राचार्य भी शामिल हो सकते है.
उडऩ दस्ते में यह रहेंगे शामिल
प्रशासन की और से तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभागीय स्तर पर डीईओ, बीईओ, डीपीसी, डाईट प्राचार्य, एडीपीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. जिनके द्वारा सतत् रुप से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा.
इस बार कक्षा 10 वीं में 20 हजार 19 परीक्षार्थी तथा कक्षा 12 वीं में 14 हजार 847 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिले में 63 केन्द्रों पर सुचारु रुप से परीक्षाएं संचालित की जाएगी. जीरापुर ब्लॉक के रामगढ़ में नवीन केन्द्र बनाया गया है.
भूपेन्द्र सिंह सांकला
परीक्षा प्रभारी, जिला शिक्षा विभाग राजगढ़

Next Post

50 हजार की सैलरी पर HDFC बैंक से मिल सकता है 27 लाख तक का होम लोन; जानें ब्याज दर, सिबिल स्कोर का महत्व और 20 साल की EMI का पूरा गणित

Wed Jan 21 , 2026
नई दिल्ली | अपना घर खरीदने का सपना देख रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए HDFC बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन की सुविधा दे रहा है। बैंक वर्तमान में 7.90 प्रतिशत की शुरुआती वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रहा है, जो मुख्य रूप से 800 या उससे अधिक […]

You May Like