
ग्वालियर। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को विधानसभा सत्र के दौरान भोमाल में प्रदर्शन करेंगे।
संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आउट सोर्स कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी के रूप में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र, एसएनसीयू, पीआईसीयू, मेडिकल कॉलेज, एम्स भोपाल, हमीदिया अस्पताल सहित सभी शासकीय अस्पतालों में सेवाएं प्रदान कर रहे है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अर्द्ध कुशल श्रमिक दर, कुशल श्रमिक दर निर्धात किया गया है कर्मचारियों के लिए फिर भी सभी जिलों में निजी आउट सोर्स कंपनियों द्वारा अलग अलग वेतन भुगतान किया जा रहा है हर महीने वेतन के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला हो रहा है फिर भी सरकार द्वारा कोई जांच नहीं कराई जा रही है संघ की सरकार से मांग है कि आउट सोर्स प्रथा रोक लगाए सरकार एव आउट सोर्स कर्मचारियों के नीति बनाई जाए नियमित रिक्त पदों पर मर्ज किया जाए एवं न्यूनतम 21 हजार वेतन किया जाए।
