कोच और कप्तानी को लेकर बीसीबी करेगा बैठक

कोच और कप्तानी को लेकर बीसीबी करेगा बैठक

ढाका, 24 मार्च (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) सोमवार को तात्कालिक एजेंड के तहत कोच और टीम के कप्तान सहित कई मुद्दों को लेकर बैठक करेगा।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार वेस्ट इंडीज में 3-0 की सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद लिटन दास ने भी दावा किया था कि अगर बीसीबी चाहे तो वह टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं।

बोर्ड के सूत्रों अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखे गए लिटन दास का टी-20 कप्तानी को लेकर नाम सबसे आगे चल रहा है। हन्नान सरकार के इस्तीफे के बाद से राष्ट्रीय टीम बिना चयनकर्ता के है। बैठक में इस स्थान को भरने के लिए भी विचार-विमर्श होना है।

बीसीबी के एक सूत्र ने बताया, “कुछ प्रस्ताव रखे जाएंगे और उन पर चर्चा की जाएगी। सज्जाद अहमद प्रस्तावित नामों में से एक माने जा रहा है। बीसीबी ने मुख्य कोच फिल सिमंस के बारे में सकारात्मक रुख अपनाया है हालांकि उनके अनुबंध को बढ़ाने के आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड आने वाले दिनों में इस मामले को अंतिम रूप दे सकता है। बोर्ड में दी गई जानकारी के अनुसार सिमंस की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, लेकिन बोर्ड की बैठक में इस फैसले पर चर्चा की जाएगी।”

Next Post

कोरियाई प्रधानमंत्री ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उन्हें पुनः बहाल करने पर न्यायालय को दिया धन्यवाद

Mon Mar 24 , 2025
सोल, 24 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू ने उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में बहाल करने के लिए संवैधानिक न्यायालय को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में, दक्षिण कोरियाई संवैधानिक न्यायालय ने हान के महाभियोग को खारिज कर दिया, जिसका अर्थ […]

You May Like