सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता” – विधायक

सिंगरौली: तियरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत करौटी एवं ग्राम खटखरिया में सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ और उनके जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से भेंट कर उनसे सीधे संवाद किया। उन्होंने योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं और जरूरतों को समझकर विकास कार्यों को और अधिक गति देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जनपद सदस्य श्रीमती किरण शाह, सरपंच मेघनाथ बैस, पूर्व सरपंच भगवान दास शाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

Next Post

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा: खैबर पख्तूनख्वा में वायुसेना का ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश, दो पायलटों की मौत और तीन नागरिक गंभीर घायल

Mon Jun 15 , 2026
मरदान, पाकिस्तान | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में सोमवार को पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक सुपर मुशाक MFI-17 ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान हुए इस भीषण हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों, कैप्टन कासिम और कैप्टन […]

You May Like