मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मोरारी बापू की रामकथा सेवा, करुणा और राष्ट्र के नैतिक संस्कारों का संदेश देती है।

श्रीमती रेखा गुप्ता गुरुवार को यहां भारत मंडपम में विश्व शांति के लिए आयोजित रामकथा में शामिल हुईं। यह रामकथा सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री मोरारी बापू द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मोरारी बापू की रामकथा सेवा, करुणा और राष्ट्र के नैतिक संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य आचार्य लोकेश मुनि जी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक चेतना और अहिंसा की परंपरा को सशक्त करता है। इन संस्थाओं द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा और लोककल्याण के कार्यों से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री ने विश्व शांति केंद्र मिशन के लिए अपनी एक माह की वेतन राशि समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी विनम्र सहभागिता बताया।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष राम नाथ कोविन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विश्व शांति मिशन के लिए एक माह का वेतन समर्पित करना एक प्रेरक उदाहरण है। यह रामकथा आयोजन आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बना है।

मोरारी बापू ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म शाश्वत और सार्वभौम है। उन्होंने जैन आचार्य लोकेश सनातनी को व्यासपीठ पर आमंत्रित कर स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री द्वारा यमुना नदी को शीघ्र स्वच्छ बनाने के संकल्प पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

Next Post

वायु सेना के फ्लाईपास्ट में 'सिदूर फार्मेशन' में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे लड़ाकू विमान

Thu Jan 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस पर वायु सेना के प्रमुख लड़ाकू विमान इस बार फ्लाईपास्ट के दौरान ‘सिंदूर फार्मेशन’ में उडान भर कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वायु सेना हवाई प्रदर्शन की अपनी शानदार परंपरा को जारी रखते हुए और ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों में दुश्मन पर […]

You May Like