
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने आज शुक्रवार को ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 30 स्थित टैगोर नगर की विभिन्न गलियों में 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सी.सी. सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र. 9 के लधेड़ी में 9.23 लाख रूपये की लागत से बनने वाली केवट बगीचे की बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सभापति मनोज तोमर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता रामू कुशवाह, पार्षद दीपक मांझी, सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहें।
सांसद भारत सिंह ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और स्थानीयजन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने तथा ग्वालियर विकास के पथ पर सतत् अग्रसर शहर है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कराये जा रहे है। हम सभी का यही उद्देश्य है कि शहर के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर भदौरिया, पूर्व पार्षद सुशील वर्मा, डॉ संजय मेहरा, भरत दांतरे, विजय शुक्ला, रिंकू परमार, आर.एस धाकरे, अनिल चौहान, देवेंद्र कौरव, मनोज यादव, दिनेश शुक्ला, मुन्नालाल जाटव, शिशुपाल यादव, संदीप दंडोतिया, राजकुमार गुप्ता व स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेश भदौरिया, भद्रकाली ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र बाथम, पूर्व पार्षद केशव मांझी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन पाठक, महामंत्री राकेश मांझी, भूपेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति पाठक, मंडल मंत्री रश्मि शर्मा उपस्थित रही।
