कुड़ियाला गांव हुआ नशामुक्त, नशा किया तो भरना होगा 11 हजार जुर्माना

पलेरा: ग्रामीण अब खुद आगे आकर शराबबंदी लागू कर रहे हैं। पलेरा नगर ब्लॉक के मगरई, किशनपुरा, दांतगौरा, सिमराखुर्द, कुडियाला गांव इसकी मिसाल बन गया है। जहां दो से तीन हजार की आबादी वाले इन गांव में लोगों ने पंचायत और चौपाल बैठकों में शराबबंदी का संकल्प लिया और जुर्माने का नियम लागू कर दिया है। सोमवार को कुड़ियाला गांव के करीब 300 लोग इकट्ठा हुए और सर्वसम्मतिसे उन्होनें नशा मुक्त ग्राम बनाने का निर्णय लिया।

इस अच्छी पहल को लेकर बताया गया है कि जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुड़ियाला में सोमवार को गांव के करीब 300 लोग इकट्ठा हुए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। सोमवार को कि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर आता है या गाली-गलौज करेगा तो उस पर 11,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर कोई गांव में अवैध शराब बेचता पकड़ा गया तो उसे भी 11,000 रुपये का दंड भरना होगा। इतना ही नहीं शराब पीकर गांव में प्रवेश करने वालों की खबर देने वालों को भी 1500 रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। ग्राम पंचायत कुड़ियाला को नशे की लत से दूर रखने के लिए ग्रामीणों द्वारा कड़े नियम बनाए गए हैं।

प्रशासन को जारी किए ग पंचनामा में शराब पीकर गांव प्रवेश करने वालों एवं शराबि का सहयोग करने वालों को 2 व के लिए समाज से बहिष्कृत क का ऐलान भी किया गया सैकडों ग्रामीणों के द्वारा हस्ता किए गए पंचनामा अनुबंध शराब पीने वालों को गंगा स्ना करने के उपरांत भागवत क कराने एवं 11000 रुपए जुर्माना भरे जाने के उपरांत गांव में प्रवे दिया जाएगा। ग्रामीणों के द्व शराबबंदी किए जाने की सूचा जिला कलेक्टर एवं पुलि अधीक्षक समेत पलेरा था प्रभारी, तहसीलदार को भी भे गई है। शराबबंदी को लेकर सब पहले किशनपुरा गांव से शुरू यह मुहिम लगातार आगे बढ़ स है। खास बात यह है कि शराबब का यह अभियान केव घोषणाओं तक सीमित नहीं अब अमल होने लगा है।

Next Post

ग्वालियर में युवती की रील पर बवाल: काली माता के रूप में डांस

Tue Sep 23 , 2025
ग्वालियर: सोशल मीडिया पर एक युवती का काली माता के गेटअप में डांस करते हुए वीडियो सामने आने के बाद शहर में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस वीडियो से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। इस मामले को लेकर संगठन के प्रतिनिधियों ने […]

You May Like