चोरी का खुलासा: 5 गिरफ्तार, लाखों की चांदी और कटर, पेंचकस सहित वाहन जब्त

कटनी। पुलिस ने रीठी थाना क्षेत्र में ताला तोड़कर चोरी कर भाग रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चांदी के जेवर, पेचकस, कटर, प्लास एवं एक वाहन बरामद किया गया है।

01 अगस्त की रात्रि लगभग 12:30 बजे सूचना प्राप्त होने पर थाना बाकल पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी में संदेही अजय यादव निवासी राजगढ़ पचमठा (जिला जबलपुर) को पकड़ा गया, जो अपने अन्य साथियों के साथ चोरी कर भाग रहा था। आरोपियों ने ग्राम बेझान के एक मकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात चोरी किए थे और एक कार एम पी 20 जेड पी 6427 में माल भरकर भाग रहे थे। पूछताछ में अजय यादव ने 19 मार्च 2025 को बाकल थाना क्षेत्र में भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को स्वीकार किया है। बाकी आरोपियों में रिंकू यादव, सोहेल बैसपाई, गुलजार बैसपाई (सभी निवासी बैरागी) के नाम सामने आए हैं।

Next Post

अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है पीड़ितों के साथ : सीएम डॉ. यादव

Mon Aug 4 , 2025
गुना/शिवपुरी। 04 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि व बाढ़ से जनता को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कोई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे […]

You May Like