सघन यातायात जांच अभियान: 34 वाहनों पर चालान, 4,800 वसूले 

सारनी। यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले 34 वाहनों के काटे गए चालान,सारनी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह श्री शनि मंदिर के पास सारनी थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चालानी कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। जांच में वाहन चालकों के कागजात, परमिट, टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 34 वाहनों के चालान बनाए गए, जिनसे ₹4,800 का शुल्क वसूल किया गया।

पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज न रखने एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में आवश्यक कदम बताया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान सारनी थाना प्रभारी , उपनिरीक्षक नितिन उईके,सुभाष मंडलोई सहित पुलिस टीम मौजूद रहे।

इनका कहना है कि

यातायात नियमों का पालन सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

थाना प्रभारी सारनी जयपाल इनवाती

Next Post

बोर्ड परीक्षाओ मे 142 केन्द्रों पर 58000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Thu Jan 29 , 2026
सागर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे एवं मंडल की निर्देशों का अक्षर का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न करवाए। सागर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने कहा कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं […]

You May Like