इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

इंदौर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई. शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बड़वानी में रहने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.पीड़िता की आरोपी अजय सोलंकी से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी.

बातचीत के दौरान आरोपी ने कई बार उससे रुपए भी लिए. आरोप है कि 29 अप्रैल को उसने युवती को रिंग रोड स्थित होटल अनमोल बुलाया और शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

तीन महीने बाद दर्ज हुआ सीवर हादसे का केस

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: चौइथराम मंडी के सामने सीवर चैंबर में जहरीली गैस की चपेट में आकर दो नगर निगम आउटसोर्स कर्मचारियों की मौत के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने करीब तीन महीने बाद प्रकरण दर्ज किया है. हादसे में करण यादव उम्र 26 साल और उसके 35 वर्षीय मित्र अजय डोडिये […]

You May Like