मप्र में ड्रग माफियाओं पर बड़ा शिकंजा, 1.38 करोड़ की जब्ती

भोपाल। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस ने बीते सात दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.38 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स, वाहन, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है। इस समन्वित कार्रवाई में अवैध तस्करी, भंडारण और बिक्री में संलिप्त कई अंतर्राज्यीय तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राज्य के विभिन्न जिलों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। रीवा में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप, गांजा और वाहन सहित 34 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की। राजगढ़ में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत स्मैक और केमिकल पाउडर लगभग 35 लाख रुपये मूल्य का बरामद किया गया। वहीं नीमच और मंदसौर में एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की बड़ी खेप के साथ कई आरोपियों को पकड़ा गया।

बालाघाट में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शिवपुरी, शहडोल, बैतूल और उज्जैन में भी लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने और जब्ती व गिरफ्तारियां कीं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Next Post

ज्ञान कल्याणक पर जैन मंदिरों में श्रद्धा का सागर, अभिषेक-पूजन से गूंजा भोपाल

Mon Apr 27 , 2026
भोपाल। अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी के ज्ञान कल्याणक पर राजधानी के जैन मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण रहा। विभिन्न मंदिरों में अभिषेक, पूजन और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। लालघाटी स्थित श्री शांति नाथ जिनालय में रत्नमयी महावीर स्वामी सहित जिन प्रतिमाओं का विधिवत […]

You May Like