नाबालिग को धमकाकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी साहिल खान उर्फ साहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 15 जून को एक नाबालिग बालिका ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी साहिल खान उर्फ साहिद पिता छोटे खान निवासी किशन तलैया दमोह उसके साथ बिना सहमति के बात करता है, परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है तथा धर्म परिवर्तित कराने की धमकी दे रहा है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया व सीएसपी एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की। गठित टीम ने 17 जून को आरोपी साहिल खान निवासी किशन तलैया दमोह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उनि नीतेश जैन, प्र.आर. महेश यादव, आर. आकाश पाठक, आर. ब्रजेन्द्र मिश्रा का योगदान रहा।

Next Post

एक रात में टै्र्रक्टर-बाइक चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

Thu Jun 18 , 2026
रीवा,  गोविंदगढ़ पुलिस ने एक ही रात में ट्रैक्टर और मोटर साइकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोर गिरोह का जाल प्रयागराज तक फैला है. पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. आरोपियों से करीब 12 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है. […]

You May Like