झोपड़ी में लगी आग, तीन बच्चे आग से झुलसे, हालत गंभीर, दमोह जिला अस्पताल रेफर…

नवभारत न्यूज

दमोह।हटा थाना के बरोदा गांव के खेत में बनी टपरिया में संभवतः अगरबत्ती से आग लग गई. जिसमें तीन बच्चे जले, तीनो की हालत गंभीर, जिन्हें हटा अस्पताल लाया गया. जिनका उपचार जारी है. बताया गया कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर 108 से दमोह जिला अस्पताल रेफर किया है. शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अमन श्रीवास्तव, एसडीएम हटा, हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों की जानकारी ली। इधर दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को खबर लगते ही इन्होंने भी अस्पताल प्रबंधक को बेहतर उपचार केनिर्देश दिए।

 

आग से झुलसी जानवी पिता गोविंद आदिवासी उम्र 4, कीर्ति पिता गोविंद उम्र 3 व हीर पिता गोविंद उम्र 5 माह मूल निवासी तारोली बरा बंडा सागर के बताए गए, बरोदा कल्लू सिंह राजपूत के खेत पर काम करते थे, जहा टपरिया में आग लग गई…

Next Post

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा

Wed Jan 8 , 2025
  नवभारत न्यूज दमोह। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद जी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर संभाग योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई सागर की ट्रेप कार्यवाही। आवेदिका रामसखी पटैल निवासी अभाना तहसील दमोह जिला दमोह है,आरोपित गीतेश दुबे पटवारी […]

You May Like