नारी स्वास्थ्य से सशक्त परिवार और मजबूत राष्ट्र

सीधी। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को सीधी खुर्द स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोर छात्राओं के लिए सिकल सेल जागरूकता और टेस्टिंग शिविर भी रखा गया, जो आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि नारी का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की शक्ति है। उन्होंने प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, स्वच्छता ही सेवा एवं मातृत्व वंदना योजना जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि किशोर छात्राओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम में पार्षद पूनम सोनी, विक्रम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, डॉ. मनोज परिहार, प्राचार्य वर्षा गौतम, डॉ. बीना सिंह, डॉ. बीना मिश्रा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Next Post

भारत के खिलाफ ट्रम्प के फैसलों पर हैरान करती है मोदी की चुप्पी : कांग्रेस

Sat Sep 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जब भारत के खिलाफ निर्णय लेते हैं तो आश्चर्य की बात यह है कि इन फैसलों पर श्री मोदी चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने […]

You May Like