
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बधौरा चौकी अंतर्गत पोखरी गांव की मुख्य सड़क पर एक पावर कंपनी के कोयला परिवहन वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है
