बजट 2026-27 में किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बजट 2026-27 को लेकर बड़ा संकेत देते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की नीतियों के केंद्र में किसान हित रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने से लेकर उपज के उचित मूल्य सुनिश्चित करने तक सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर अन्नदाता आत्मनिर्भर और समृद्ध बने।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के ठोस प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का न्यायसंगत मूल्य दिलाना भी है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिजोरम के सीएम लालदुहोमा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में मिजोरम निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें।

Next Post

पांच घरों में डकैती डाल लाखों ले उड़े नकाबपोश, पुलिस महकमे में हड़कंप

Sun Feb 22 , 2026
पांढुरना: नगर की दो रिहायशी कॉलोनी में बीते रात्रि एक दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों ने पांच घरों में घुसकर लाखों रुपयों के सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि लूटकर फरार हो गए,सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से इन डकैतों की पहचान […]

You May Like