पुणे/भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज महाराष्ट्र के पुणे की यात्रा के दौरान प्रसिद्ध श्री दगड़ू सेठ गणपति मंदिर में दर्शन किए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव ने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
डॉ यादव ने पुणे की यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में उद्योग जगत की हस्तियों और प्रतिनिधियों से चर्चा की। डॉ यादव ने वन टू वन चर्चा के तहत 30 उद्योग प्रतिनिधियों से और कुल 300 से अधिक प्रतिनिधियों से चर्चा की।
