दतिया में आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव लड़ेंगे उपचुनाव

दतिया: दतिया में उपचुनाव की स्थिति बन रही है, जिसको लेकर अलग-अलग पार्टी के दावेदार दावेदारी कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने दतिया से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। दामोदर यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा, “कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में दतिया चक्की की तरह पीस रही है।

दतिया की जनता को मुक्त करने के लिए आजाद समाज पार्टी मैदान में उतर चुकी है और दतिया से चुनाव लड़ेगी।” दामोदर यादव ने कहा, “आजाद समाज पार्टी दतिया से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। दतिया की जनता को भय मुक्त करना है। वे मृतक कल्लू कुशवाहा पार्षद के यहां भी गए।”दामोदर यादव ने बीते सालों में हुए हत्याओं को लेकर भी जिक्र किया। उन्होंने मनुवाद की विदाई की भी बात कही।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त :165 फरार वारंटी गिरफ्तार, 307 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

Tue Apr 7 , 2026
ग्वालियर:कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देष्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया। अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में […]

You May Like