ग्वालियर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव आज 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।
उधर नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।
