चंबल नहर की मरम्मत के लिए वर्क आर्डर जारी, आज से काम भी हुआ शुरू

श्योपुर: चंबल दाहिनी मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य आज से शुरू करा दिया गया है। जल संसाधन कार्यपालन यंत्री चैतन्य चौहान ने बताया कि नहर की मरम्मत के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। आज 18 अगस्त से मौके पर नहर की मरम्मत के लिए आवश्यक मशीनरी डिप्लॉय कर कार्य शुरू करा दिया गया है। इस संबंध में संबंधित निर्माण एजेसी को निर्देश जारी कर दिये गये है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ क्षतिग्रस्त नहर का मौके पर अवलोकन किया गया एवं ठेकेदार को निर्देश दिये गये कि आवश्यक मशीनरी एवं सामग्री साइड पर पहुंचाते हुए कार्य शुरू कराया जायें। उल्लेखनीय है कि नहर की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा 36 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिसके टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। टर्रामाफी एवं बगवाडा के बीच गत जुलाई माह में 45 किलोमीटर पर 25 मीटर की लम्बाई में चंबल नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके मरम्मत कार्य को लेकर विभाग द्वारा वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।

Next Post

जबलपुर लोकायुक्त टीम की भोपाल में कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत एक को दबोचा

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर: राजधानी भोपाल में जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-1 जीवन लाल बरार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जाति प्रमाण पत्र की जांच दबाने के लिए आवेदिका से 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। पहली […]

You May Like