जबलपुर लोकायुक्त टीम की भोपाल में कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत एक को दबोचा

जबलपुर: राजधानी भोपाल में जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-1 जीवन लाल बरार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जाति प्रमाण पत्र की जांच दबाने के लिए आवेदिका से 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त 1 लाख लेते ही उसे पकड़ लिया गया।

यह मामला छिंदवाड़ा निवासी आवेदिका उषा दाभीरकर से जुड़ा है, जिनके जाति प्रमाण पत्र की जांच भोपाल स्थित राजीव गांधी भवन में की जा रही थी। आरोपी ने जांच को दबाने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आज यानी 18 अगस्त को आवेदिका से रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए लेते ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जीवन लाल बरार ने आवेदिका उषा दाभीरकर से जाति प्रमाण पत्र की जांच रिपोर्ट को रोकने के बदले 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई और लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भोपाल के पंचशील नगर स्थित आरोपी के घर मकान नंबर जी-21, प्रशासनिक अकादमी के सामने, पर ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त 1 लाख रुपए ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जीवन लाल बरार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी ने किया। टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति, उमा कुशवाहा, जितेंद्र यादव समेत लोकायुक्त जबलपुर की पूरी टीम मौजूद रही।

Next Post

मुनि श्री संधान सागर महाराज 24 घंटे रहे प्रतिमा योग में लीन

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल:संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य एवं युवा प्रेरक वक्ता मुनि श्री 108 संधान सागर महाराज ने 24 घंटे एक आसन में प्रतिमायोग धारण कर सभी को चकित कर दिया। प्रातः 5 बजे से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक चले इस ध्यान ने साधना की गहराई […]

You May Like