रेल कर्मचारी को चूहे ने काटा


जबलपुर: इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22191) में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पावर कार में ड्यूटी पर तैनात जबलपुर के टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) अनिल कुमार कुशवाहा आराम कर रहे थे, तभी एक बड़े चूहे ने उनकी उंगली काट ली, जिससे खून निकलने लगा। घटना के बाद उन्होंने साथियों को इसकी जानकारी दी और ड्यूटी पूरी होने के बाद रेलवे अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया, जहां डॉक्टरों ने टीटी का इंजेक्शन लगाकर मरहम-पट्टी की।

रेल कर्मचारियों का कहना है कि ट्रेनों में चूहों और कॉकरोचों की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी परेशान हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि चूहों की रोकथाम और सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि पावर कार में चूहों को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम, जैसे माउस पैड या पिंजरे, भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Next Post

गंदगी के बीच चल रहीं खानपान की दुकानें

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: शहर के पॉश माने जाने वाले सिविल लाइंस क्षेत्र की रिज रोड पर इन दिनों सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। सड़क किनारे संचालित कई खानपान की दुकानों के आसपास नालियों के बाहर कचरे के ढेर और गंदगी फैली हुई है। खुले में पड़े कचरे से दुर्गंध उठ […]

You May Like