एनटीआरनील की पहली झलक, 19 मई रात 11:52 बजे होगी रिलीज

मुंबई,18 मई (वार्ता) फिल्म एनटीआरनील की पहली झलक, 19 मई रात 11:52 बजे रिलीज होगी। एनटीआरनील इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। यह फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नामों मैन ऑफ द मासेस एनटीआर और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को साथ ला रही है। एक ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल के तौर पर देखी जा रही यह फिल्म बड़े पर्दे के एंटरटेनमेंट को नए लेवल पर ले जाने वाली मानी जा रही है। लगातार बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच अब फिल्म की पहली झलक 19 मई रात 11:52 बजे रिलीज होने जा रही है।

मिडनाइट से ठीक आठ मिनट पहले एनटीआरनील की मोस्ट अवेटेड पहली झलक रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही 20 मई को आने वाला एनटीआर का बर्थडे फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन बन जाएगा। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस हर नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के दो बड़े पावरहाउस नामों के साथ आने से एनटीआरनील अब सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ऑडियंस भी इस मेगा कोलैबोरेशन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही एनटीआरनील में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

.....

Next Post

मुंबई यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल हुआ ‘भूमिका’, 21 वर्ष बाद सचिन खेड़ेकर की स्टेज पर होगी दमदार वापसी

Mon May 18 , 2026
मुंबई, 18 मई (वार्ता) समकालीन भारतीय थिएटर के चर्चित नाटक ‘भूमिका’ को मुंबई यूनिवर्सिटी के बी.ए. पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। लेखक क्षितिज पटवर्धन के इस चर्चित नाटक ने न केवल रंगमंच पर बड़ी सफलता हासिल की है, बल्कि अब अकादमिक जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बना ली […]

You May Like