
इंदौर.VIP रोड स्थित कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के सामने स्थित रूई फैक्री में बुधवार शाम भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो गई. आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने भारी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया.
घटना वायर चौराहा स्थित टाटा स्टील फैक्ट्री के पास शाम के समय अचानक एक रूई फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगते ही चारों तरफ घना धुआं फैल गया. चूंकि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रूई का कच्चा माल भरा था, इसलिए आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. नगर निगम की ओर से तत्काल पानी के टैंकर भी भेजे. बताया गया कि नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने स्वयं वायरलेस पर कर्मचारियों को निर्देश दिए और मौके पर संसाधन जल्द भिजवाए. तीन घंटे तक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता रहा. तेज हवा के चलते लपटें आसपास तक फैल गईं, जिससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घटना स्थल किला मैदान के पास है, जहां मंत्री विजयवर्गीय का बंगला भी स्थित है. आग की भयावहता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा और ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात कर यातायात डायवर्ड करवाया. बारिश के बावजूद आग तेजी से फैलती रही. आग लगने से हुए नुकासन का आकलन किया जा रहा है.
