इंद्रा नगर में दो पक्षों में विवाद, चाकू और रॉड चलने से तीन घायल

इंदौर: मल्हारगंज क्षेत्र के इंद्रा नगर में सुबह कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया. पहले एक पक्ष के युवक को चाकू मारकर घायल किया, इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी प्रतिवेदन दिया कि उन पर लोहे की रॉड से हमला हुआ. दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.इंद्रा नगर में मकान नंबर 262 के बाहर सुबह करीब 9.30 बजे दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस छिड़ गई. पुलिस ने बताया कि निहाल पथरोड़ ने शिकायत में बताया कि संदीप भेरवे और उसकी पत्नी पूजा उससे गाली-गलौज कर रहे थे.

विरोध करने पर संदीप का बेटा वासु घर से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया और निहाल के कंधे, गर्दन और बांह पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. इसके कुछ देर बाद संदीप भेरवे ने भी थाने पहुंचकर उल्टा मामला दर्ज कराया. संदीप का कहना है कि वही सुबह निहाल पथरोड़ और गौतम डागरराजू उससे गाली गलौज करने लगे. मना करने पर निहाल ने लोहे की रॉड से हमला कर उसके सिर, हाथ और पीठ पर चोट पहुंचाई, जबकि गौतम ने हाथापाई की. इस दौरान बीच बचाव करने आए संदीप के बेटे तनुज के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दो अलग अलग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हस्तशिल्प सप्ताह में शिल्पकारों का सम्मान: एमएलबी कालेज की छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

Wed Dec 10 , 2025
भोपाल: ऐतिहासिक गौहर महल में राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम ने प्रदेश की शिल्प परंपरा को नई ऊर्जा दी और विभिन्न अंचलों से आए शिल्पियों के कौशल को मंच मिला। आयोजन भारत सरकार के हस्तशिल्प और वस्त्र मंत्रालय तथा प्रदेश के हाथकरघा और हस्तशिल्प […]

You May Like