सलमान खान ने हरनाज़ संधू की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने हरनाज संधू की तारीफ की है।

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही हैं। हरनाज अपनी पहली हिंदी फिल्म बागी 4 में, एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आयेंगी। हरनाज़ संधू की फिल्म बागी 4 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई और पहले से ही वह सुर्ख़ियों में छा गई हैं। हरनाज़ हाल ही में टाइगर और सोनम बाजवा के साथ बिग बॉस 16 के सेट पर प्रमोशन के लिए पहुंचीं।यहीं पर शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही बागी 4 के कुछ रशेज़ देख लिए हैं। सलमान ने हरनाज़ की तारीफ़ करते हुए कहा “बहुत अच्छी लग रही है, बहुत ही अच्छी!”

अब फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है कि मिस यूनिवर्स से बनी हीरोइन को बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में देखने का मज़ा क्या होगा।

साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी, और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 में टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ संधू और संजय दत्त नज़र आएंगे। यह फिल्म 05 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

फरार सात आरोपियों पर ईनाम घोषित

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में दर्ज अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित किया गया है।भेड़ाघाट थाने में दर्ज दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट, प्रकरण में फरारं मनोज पटेल पिता भुररू पटैल उर्फ कालूराम पटेल 34 वर्ष निवासी ग्राम […]

You May Like