फरार सात आरोपियों पर ईनाम घोषित

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में दर्ज अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित किया गया है।भेड़ाघाट थाने में दर्ज दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट, प्रकरण में फरारं मनोज पटेल पिता भुररू पटैल उर्फ कालूराम पटेल 34 वर्ष निवासी ग्राम सहजपुर की गिरफ्तारी पर पहले पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था.

जिसे बढाकर दस हजार रूपए कर दिया गया है। इसके अलावा खमरिया थाने में दर्ज एक अन्य अपराधिक प्रकरण में फरार विशाल पटैल, लक्ष्मण बंजारा, अज्जू उर्फ अजय गोवर्धन तीनों निवासी रिठौरी पर पांच-पांच हजार रूपए एवं तिलवारा थाने में दर्ज एक अपराध में अज्ञात आरोपी पर पांच हजार, हनुमानताल थाने में दर्ज प्रकरण में फरार रिंकू अंसारी पिता स्व. गुड्डू उर्फ हाजी 24 वर्ष निवासी गुलशन नगर चारखम्बा हनुमानताल की गिरफ्तारी पर चार हजार रूपए, हनुानताल थाने में दर्ज पॉस्को एक्ट में फरार हीरा चौधरी पिता मोतीलाल चौधरी 30 वर्ष निवासी सिंधी केम्प बाबा टोला पर चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

महिलाओं में टकराव, चीप से हमला, एक घायल

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं के बीच आपस में टकराव हो गया। जिसके बाद एक ने दूसरी पर चीप से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बबीता बेन 25 वर्ष निवासी संजय गांधी नगर बागडी मोहल्ला ने […]

You May Like