कार से हो रही थी बकरियों की तस्करी, 5 गिरफ्तार

सिवनी। जिले के केवलारी थाना अंतर्गत पलारी चौकी के पिपरिया कला ग्राम के पास इनोवा कार में चोरी की बकरियों की तस्करी की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 5 बकरियां और कार बरामद की गई है। पलारी चौकी प्रभारी सुनील मरावी ने बताया कि जिले में आज सुबह 3 से 4 बजे के बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरिया कला में एक संदिग्ध कार खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कार (MP 20 MM 5555) में पांच लोगों को बैठे हुए पाया। कार में पीछे पांच बकरियां भरी हुई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बकरियों की चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय रजक (29), विनायक भारद्वाज (20), नितिन वागले (20), राहुल मालवीय (27) और विशाल रजक (22) शामिल हैं। सभी आरोपी सिवनी जिले के निवासी हैं।

Next Post

कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह बन बेटियों ने किया घर- घर तिरंगा लगाने का आह्वान

Thu Aug 7 , 2025
भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुनानक मंडल द्वारा आयोजित रैली में बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह के मुखौटे पहन कर हाथ में तिरंगा ले कर निकली एवं रहवासियों से एकजुट होकर इस राष्ट्र पर्व को मनाने […]

You May Like