कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह बन बेटियों ने किया घर- घर तिरंगा लगाने का आह्वान

भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुनानक मंडल द्वारा आयोजित रैली में बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह के मुखौटे पहन कर हाथ में तिरंगा ले कर निकली एवं रहवासियों से एकजुट होकर इस राष्ट्र पर्व को मनाने का आह्वान किया। बेटियों ने घर घर जा कर तिरंगा भेंट किया। अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि तिरंगा हमारा अभिमान है हमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 2 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा गर्व से लहराना चाहिए एवं ऑपरेशन सिंदूर ने प्रत्येक देशवासियों को गर्व से भर दिया है हमें हमारी सेना को सलाम करना चाहिए।

Next Post

तलवार और धारदार चाकू के साथ युवक पकड़ा

Thu Aug 7 , 2025
इंदौर. शहर में अवैध हथियारों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाते हुए पलासिया पुलिस ने एक युवक को गवली चौक पुल के पास तलवार और धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया. युवक के पास से लोहे की बड़ी तलवार और खटकेदार चाकू जब्त किया है. पुलिस टीम ने सूचना के आधार […]

You May Like