प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी की मौत, तीन पर एफआईआर

इंदौर. विजयनगर थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. योगेश वर्मा ने 21 दिसंबर को जहर खा लिया था, जिसकी अगले दिन मौत हो गई.

पुलिस थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि योगेश ने अपने बयान में पूर्व के एक विवाद में समझौते को लेकर नारायण साहू निवासी कल्पकाम नगर, सुशीला और अपूर्व पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. जांच के बाद पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाया है, मामले की जांच की जारी है.

Next Post

जंगली सुअर और चीतल के आधा दर्जन शिकारी गिरफ्तार

Wed Dec 24 , 2025
सीधी। संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत मोहन रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर और चीतल के शिकार में संलिप्त आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग वन अपराध प्रकरणों के तहत की गई है जो दिनांक […]

You May Like