नगर निगम द्वारा शहर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

सतना:राज्य शासन के निर्देशानुसार 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। महापौर योगेश ताम्रकार और नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने हरी झण्डी दिखाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-2 के मैदान से रैली को रवाना किया।

हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय और झण्डा ऊंचा रहे हमारा जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुए सभी लोग स्टेशन रोड, सिटी कोतवाली तिराहे होते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के मैदान में पहुंचे। यहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के समापन उपरांत महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा, खेल अधिकारी एसपी तिवारी, नगर निगम के सभी शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी सहित बडी संख्या में शहरवासी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Next Post

निगम प्रांगण में ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण समान

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया, एवं निगम सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त श्री शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पाषर्दगण, […]

You May Like