नीट की दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन

सतना : जिले में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की दोबारा परीक्षा (री-नीट) शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद नजर आया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभालते हुए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लिया।

री-नीट परीक्षा के सफल संचालन के लिए सतना शहर में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 2,912 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। जिसने से 322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे परीक्षा के लिए प्रशासन ने 7 संस्थानों को केंद्र बनाया था जिसमे से उत्कृष्ट विद्यालय व्यंक्ट क्रमांक-1 ,शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल व्यंकट क्रमांक-2 ,एमएलबी स्कूल ,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 ,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 ,इंदिरा गर्ल्स कॉलेज और पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज गहरानाला

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी सात परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक जैमर लगाए गए थे ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का दुरुपयोग न हो सके। इसके साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।

कलेक्टर ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया, जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो।वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसपी ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया.सभी केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई, जिसके चलते परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

Next Post

अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon Jun 22 , 2026
चित्रकूट : मझगवां थाना क्षेत्र के चौराहा झल्ला ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप […]

You May Like