आरटीओ ने 23 बसों पर लगाया 51,500 का जुर्माना

रीवा,  यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रीवा परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड द्वारा यात्री बसों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान कुल 48 यात्री बसों की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 51,500 रुपये का समन शुल्क (जुर्माना) अधिरोपित किया गया. जांच के दौरान बसों में मुख्य रूप से अग्निशामक यंत्र फर्स्ट-एड बॉक्स एचएसआरपी एवं अन्य यात्री सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई. सूत्रों के अनुसार यह पूरी जांच रीवा आरटीओ के निर्देशन में की गई. परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. आरटीओ रीवा ने सभी बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी बसों में सभी सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह कार्यवाही न्यू बस स्टैंड, रीवा मंनगवा चाक हनुमना मार्ग की बसों पर की गई.

Next Post

जपं रामपुर नैकिन में सामान्य सभा की हुई बैठक, एजेण्डा के सात सूत्रीय बिंदुओं पर हुई चर्चा

Thu Sep 10 , 2026
रामपुर । जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की सामान्य सभा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत के सभागार में हुई। बैठक में हितग्राहीमूलक विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साकेत, सभी जनपद सदस्यों, चुरहट विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री, जनपद […]

You May Like