कर्नाटक के राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्दारमैया का इस्तीफा, मंत्रिपरिषद भंग

बेंगलुरु, 29 मई ( वार्ता) कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। श्री सिद्दारमैया के अपना इस्तीफा सौंपे जाने के एक दिन बाद राज्यपाल ने यह कदम उठाया है।

यहां लोक भवन से जारी एक आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, राज्यपाल ने श्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक श्री सिद्दारमैया मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।

श्री सिद्दारमैया ने गुरूवार को कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी जगह किसे मुख्यमंत्री पद सौंपा जायेगा।

 

Next Post

IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’

Fri May 29 , 2026
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के पास क्वालीफायर-2 में क्रिस गेल के एक और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका रहेगा। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में […]

You May Like

Play sound