CERC अध्यक्ष जिष्णु बरूवा ने किया ओंकारेश्वर पावर स्टेशन का दौरा

ओंकारेश्वर। केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (CERC) के अध्यक्ष जिष्णु बरूवा ने सपरिवार ओंकारेश्वर पावर स्टेशन का दौरा किया। पावर स्टेशन पहुंचने पर एनएचडीसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

दौरे के दौरान बरूवा ने ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पावर हाउस का भ्रमण कर विद्युत उत्पादन व्यवस्था और संयंत्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें उत्पादन से जुड़ी विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) संजय कुमार सहित पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

रेखा गुप्ता ने किया ओखला लैंडफिल का निरीक्षण

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर कचरा निस्तारण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। श्रीमती गुप्ता ने अधिकारियों से साइट पर उपलब्ध जमीन, पुराने कचरे के निस्तारण और नयी प्रोसेसिंग सुविधाओं की क्षमता के बारे में जानकारी […]

You May Like