जेसीआई सदस्यों और परिजनों के लिए हुआ फिल्म शो

ग्वालियर। “जेसीआई ग्वालियर” द्वारा संस्था सदस्यों और उनके परिवारजनों के लिए वर्ष का बहुप्रतीक्षित एवं मनोरंजक कार्यक्रम फ़िल्म शो का भव्य आयोजन शहर के एक मल्टीप्लेक्स में किया गया जिसमें लगभग 200 की संख्या में सदस्यों ने फ़िल्म का लुत्फ लिया ।

संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी जेसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी सदस्य और उनके परिवार बेहद उत्साहित थे। फ़िल्म के कई मनोरंजक एवं हास्य दृश्यों पर सभी के द्वारा करतल ध्वनि की गई। कार्यक्रम में संस्था के मेंटर जेसी नीलेश बिंदल पूर्व अध्यक्ष, कार्यक्रम समन्वयक राहुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जेसी मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, मुकेश जैन, रीतेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रचित अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, प्रभारी उपाध्यक्ष अर्पित गगरानी, मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल, अध्याय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थे ।

Next Post

गोविंदपुरा में स्कूल के पास गांजा बेचने की फिराक में थे तस्कर, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Sat May 23 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोविंदपुरा इलाके में 7.670 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से मिले एक मोबाईल फोन को भी जब्त कर लिया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 30 […]

You May Like