
वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के तलहासी में शनिवार रात फ्लोरिडा A&M यूनिवर्सिटी के फुटबॉल स्टेडियम के पास हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 3 घायलों की हालत गंभीर है, जबकि 9 की स्थिति स्थिर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग से पहले छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था और घटना फुटबॉल मैच के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। तलहासी पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने बच्चों के घायल होने पर दुख जताया, यूनिवर्सिटी का कहना है कि गोलीबारी कैंपस के पास हुई और परिसर सुरक्षित है।
